अर्की नगर पंचायत के ऐतिहासिक चौगान मैदान में चल रही रामलीला के पांचवें दिन रामलीला के मंचन का शुभारंभ वंदना से हुआ । जानकारी देते क्लब के निदेशक हेमेंद्र गुप्ता व प्रधान अजय रघुवंशी ने बताया कि इस दौरान राम-लक्ष्मण का आज्ञा लेकर वन को जाना, दशरथ मरण, भरत मिलाप, सहित कई अन्य दृश्य मंचित किये गए। । जिसकी दर्शकों ने खूब सराहा। उन्होंने बताया कि पुरानी परंपरा के अनुसार रामलीला के मंचन के दौरान हर दिन एक मुख्यतिथि को बुलाया जाता है ।

रामलीला के पांचवें दिन किन्नर पूनम महंत की चेला प्रियंका महंत ने बतौर मुख्यतिथि शिरकत की व रामलीला के सफल मंचन हेतु आयोजकों को बधाई दी। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि रामलीला का मंचन परोक्ष रूप में देखने से आनंद आता है तथा बौद्धिक विकास होता है। इस अवसर पर रामलीला क्लब द्वारा मुख्यतिथियों को सम्मानित किया गया । मुख्यताथि द्वारा आयोजकों को सहयोग राशि प्रदान की गई। उन्होंने बताया कि हर दिन होने वाली रामलीला के पश्चात उस दिन की रामलीला से संबंधित प्रश्न उपस्थित दर्शकों से पूछा जाता है तथा पर्ची के माध्यम से प्रश्न का सही उत्तर देने वाले विजेता को मुख्यतिथि द्वारा पर्ची निकालकर ईनाम दिया गया । उन्होंने क्षेत्र की जनता से इस कार्यक्रम में बढ-चढकर भाग लेने व कार्यक्रम की शोभा बढाने का आवाहन किया है । इस अवसर पर रामलीला क्लब अर्की के सभी पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद रहे ।




