कुनिहार
अक्षरेश शर्मा
रामलीला जन कल्याण समिति कुनिहार के सौजन्य से राम लीला के छटे दिन का आगाज राम लक्ष्मण सीता की वनवासी वेश भूषा में शानदार झांकी से हुआ ।
कृष्णा कंस्ट्रक्शन कुनिहार के संजीव चौधरी ने आरती में प्रभु राम का आशीर्वाद लिया व उनके साथ नमन चौधरी व दिनेश शर्मा ने भी प्रभु राम के चरणों में हाजिरी लगाई ।प्रभु राम की अनुकंपा से उन्होंने समिति
को 11000 रु की राशि भेंट की ।समिति की और से वरिष्ठ सदस्य हेमन्त जोशी ने मुख्य अतिथि को पटका एवं स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया ।
राम लीला के छटे दिन राधा रमन शर्मा के निर्देशन में भारत मिलाप का भव्य व सुंदर मंचन किया गया।
आज की रामलीला का मंचन कैकई पुर में भरत को शयन गृह में स्वप्न में पिता की मृत्यु काआभास से हुआ ।चित्रकूट पर्वत पर राम भारत मिलाप का करुणामय दृश्य ,पंचवटी पर राम लक्ष्मण सीता संवाद के बीच स्वरूपनखा का प्रवेश का दृश्य बहुत ही रोमांचकारी व मन्त्रमुग्ध करने वाला था ,जिसे दर्शकों की तालियाँ तो मिली ही साथ ही इस किरदार को निभा रहे गोलू व पार्थ के हंसी मजाक वाले अभिनय को सराहा गया ।लक्ष्मण द्वारा स्वरूपनखा की नाक काटने के पश्चात खार दूषण के वध का शानदार मंचन किया गया।रावण दरबार में स्वरूपनखा का पहुंचना व पंचवटी में अपने साथ होई घटना को बताना ।रावण द्वारा मारीच मामा के सहयोग से पंचवटी से सीता के हरन के लिए मारीच को स्वर्ण मृग का रूप लेकर कुटिया से राम लक्ष्मण को दूर करना ।रावण जटायु के साथ युद्ध का जबरदस्त मंचन किया गया जिसे दर्शकों का भरपूर प्यार मिला ।स्वर्ण मृग के रूप में आए राक्षस को मार कर जब राम लक्ष्मण वापिस कुटिया में पहुंचते है तो सीता को न पा कर दुखी होना व सीता की खोज के दौरान घायल जटायु से सीता के हरण की सूचना पाना की आकाश मार्ग से रावण सीता को चुरा कर ले गया है ।
इस दौरान समिति के सयोंजक देवेंद्र उपाध्याय व अक्षरेश शर्मा,प्रधान रितेश जोशी,अरविन्द जोशी,अजय जोशी,संजय जोशी,संदीप जोशी,मुकेश शर्मा,राहुल,कर्ण अत्रि सहित सभी सदस्य मौजूद रहे।






