बार एसोसिएशन अर्की के सभी सदस्यों ने जिला सोलन की अर्की तहसील के जयनगर क्षेत्र से पूर्व में अधिवक्ता रहे जियालाल भारद्वाज जी को प्रदेश उच्च न्यायालय में बतौर न्यायाधीश नियुक्त होने पर शुभकामनाएं व बधाई दी! बार अध्यक्ष जोगिंदर ठाकुर ने कहा कि यह हमारे क्षेत्र के साथ-साथ पूरे सोलन जिला के लिए सौभाग्य की बात है, उन्होंने कहा कि हमें विश्वास है की आने वाले समय में वह न्याय प्रक्रिया में अपनी अहम भूमिका निभाएंगे!





