“स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान” एक महत्वपूर्ण स्वास्थ्य कार्यक्रम है जिसका उद्देश्य महिलाओं के स्वास्थ्य में सुधार लाना है। इस अभियान के तहत, नागरिक चिकित्सालय अर्की में रविवार को कार्यक्रम में खंड चिकित्सा अधिकारी डा मुक्ता रस्तोगी की अगुवाई में चिकित्सा अधिकारी डॉ वैभव, खंड कार्यक्रम प्रबंधक बिनय चंदेल, स्वास्थ्य क्षय रोग पर्वेक्षक हेमंत गुप्ता, स्वास्थ्य पर्वेक्षक भूषण वर्मा एवम शकुंतला देवी, स्वास्थ्य कार्यकर्ता जितेंद्र कौशिक, सपना देवी, मेनका नेगी, अमित गुप्ता, तथा अन्य स्टाफ के कर्मचारियों और स्थानीय नागरिकों ने सक्रिय भागीदारी की।
स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करना और नागरिकों के स्वास्थ्य में सुधार लाना
महिलाओं और बच्चों के लिए निशुल्क स्वास्थ्य जांच और परामर्श प्रदान करना
आयरन और फोलिक एसिड सप्लीमेंट वितरित करना और मातृ एवं शिशु सुरक्षा कार्ड प्रदान करना, टीकाकरण सेवाएं और पोषण परामर्श प्रदान करना

17 सितंबर से 2 अक्टूबर 2025 तक चलने वाला यह अभियान महिलाओं और बच्चों के स्वास्थ्य में सुधार के लिए व्यापक स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करेगा इसमें एनीमिया, उच्च रक्तचाप, मधुमेह, स्तन और गर्भाशय ग्रीवा के कैंसर जैसी बीमारियों की जांच की जाएगी
अभियान के तहत स्वास्थ्य शिविरों में जाकर सीधे भाग लिया जा सकता है और लाभार्थी पोषण सेवाएं और टीकाकरण के लिए ऑन-साइट पंजीकरण कर सकते हैं





