सैंकड़ों स्वयंसेवकों ने पूरे कुनिहार नगर में किया पथ संचलन।
कुनिहार से नेशन नियुज के लिए हरजिन्दर ठाकुर की रिपोर्ट:-
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के 100 वर्ष पूरे होने पर संघ पूरे देश में शताब्दी वर्ष मना रहा है। इसी कड़ी में आज राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ कुनिहार नगर ने भी संघ शताब्दी वर्ष पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए। कुनिहार के ठाकुरद्वारा मंदिर के प्रांगण राजदरबार में कुनिहार नगर के सभी स्वयं सेवक एकत्रित हुए। कार्यक्रम में राजकुमार विभाग संघ चालक शिमला विभाग मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित हुए। सर्वप्रथम हर वर्ष की तरह विजय दशमी के उपलक्ष पर शस्त्र पूजन व ध्वजारोहण किया गया। उसके उपरांत स्वयंसेवकों द्वारा अमृत वचन,देश भक्ति कविता प्रस्तुत की गई। मुख्यवक्ता द्वारा स्वयंसेवकों व अन्य उपस्थित लोगों को संघ शताब्दी की बधाई दी तथा संघ के कार्य बारे विस्तृत जानकारी प्रदान की। उन्होंने आगे इस वर्ष संघ द्वारा किए जाने वाले कार्यों जिसमें मुख्य रूप से दूषित हो रहे पर्यावरण को कैसे शुद्ध किया जा सकता है पर काम करना है। इसके अलावा समाज में समरसता पैदा करना। स्वदेशी वस्तुओं का अधिक से अधिक इस्तेमाल करना। नागरिक अधिकारों के साथ नागरिक कर्तव्यों का कैसे पालन करें इस बारे समाज को जागरूक करना है। राष्ट्र के उत्थान के लिए समाज को कैसे एकजुट करना है बारे वक्ताओं द्वारा सुझाव दिए गए। कार्यक्रम के अंत में सैंकड़ों स्वयंसेवकों ने पूरे कुनिहार बाजार में बैंड बाजे की धुन पर पथ संचलन किया। लोगो ने पथ संचलन के दौरान स्वयंसेवकों पर पुष्प वर्षा कर स्वयंसेवकों का स्वागत किया।






