January 21, 2026 9:02 pm

शनि देव की आकर्षक झांकी के साथ हुआ राम लीला के सातवें दिन का शुभारंभ।

[adsforwp id="60"]


कुनिहार
अक्षरेश शर्मा
रामलीला जन कल्याण समिति कुनिहार के सौजन्य से राम लीला के सातवें दिन का आगाज शनि देव में शानदार झांकी से हुआ ।
कुनिहार के व्यवसायी मित्तल परिवार से सूर्यांश ने आरती में प्रभु राम का आशीर्वाद लिया। प्रभु राम की अनुकंपा से उन्होंने समिति को 11000 रु की राशि भेंट की ।समिति की और से वरिष्ठ सदस्य संदीप ने मुख्य अतिथि को पटका एवं स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया ।
राम लीला के सातवें दिन राधा रमन शर्मा के निर्देशन में सीता हरण का शानदार मंचन किया गया।
आज की रामलीला का मंचन मारीच रावण स्वांद से हुआ ।इसके पश्चात सीता हरण के दृश्य को बहुत ही भव्य व जीवंत रूप से प्रस्तुत किया गया ।
रावण जटायु के साथ युद्ध का जबरदस्त मंचन किया गया जिसे दर्शकों का भरपूर प्यार मिला ।स्वर्ण मृग के रूप में आए राक्षस को मार कर जब राम लक्ष्मण वापिस कुटिया में पहुंचते है तो सीता को न पा कर दुखी होना व सीता की खोज के दौरान घायल जटायु से सीता के हरण की सूचना पाना की आकाश मार्ग से रावण सीता को चुरा कर ले गया है ।इसके पश्चात भक्त शबरी से राम की भेंट ,हनुमान सुग्रीव से मिलन के दिल को भाव विभोर करने वाले व समाज को शिक्षा देने वाले दृश्यों को पंडाल में सेंकड़ो राम भक्तों ने सराहा ।
इस दौरान समिति के सयोंजक देवेंद्र उपाध्याय व अक्षरेश शर्मा,प्रधान रितेश जोशी,अरविन्द जोशी,अजय जोशी,संजय जोशी,संदीप जोशी,मुकेश शर्मा,राहुल,कर्ण अत्रि सहित सभी सदस्य मौजूद रहे।

Leave a Reply