
27 सितंबर 2025 को पुलिस पेंशनर वेलफेयर एसोसिएशन जिला सोलन की वर्चुअल मीटिंग संयोजक एवं मुख्य सलाहकार धनीराम तंनवर द्वारा सभी कार्यकारिणी सदस्यों श्री श्याम लाल ठाकुर प्रधान श्री नेकी राम कार्यकारी प्रधान श्यामलाल भाटिया संत राम चंदेल निर्मल ठाकुर जसवीर सिंह
पुष्पा सूद चमन लाल बेद ठाकुर सतपाल शर्मा आयोजित की गई जिसमें विचार विमर्श किया गया कि सोलन जिला की पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन ने पिछले कुछ समय पहले जिला पुलिस पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन ने भी जिला पेंशनर वेलफेयर संगठन जिसके प्रधान श्री केडी शर्मा जी है उनके साथ समर्थन देकर अपनी मांगों के बारे पूरे जिला सोलन के उप मंडल स्तर पर वहां के एसडीएम द्वारा ज्ञापन देकर सरकार को अपनी मांगों के बारे अबगत करवाने की कोशिश की गई मगर आज तक सरकार ने कोई भी विचार विमर्श या फैसला पेंशनर की बितीय लाभ देने के बारे ना किया। अब एक ज्वाइंट एक्शन कमेटी का गठन प्रदेश कार्यकारिणी जिनके प्रधान श्री सुरेश ठाकुर जी है वह उनके साथ श्री घनश्याम ठाकुर शर्मा जी पूर्व उपाध्यक्ष व श्री बृजलाल ठाकुर प्रधान एच,आर,टी,सी पेंशनर गठन किया गया है और जो अलग-अलग गुटों में पेंशनर बंटे हुए थे उनको इकट्ठा करके किया है इसके बारे इनके पदाधिकारी द्वारा श्री सुरेश ठाकुर जी व बृजलाल ठाकुर जी ने हमारे संगठन से भी विचार विमर्श किया की आप भी इस कमेटी का समर्थन करें और हमारे संगठन ने काफी सोच-विचार करके की अब समय आ गया है कि सभी को इकट्ठा होने की जरूरत है जैसे की प्रदेश में कई गुट बने हुए हैं उन सब को इस ज्वाइंट एक्शन कमेटी में शामिल हो जाना चाहिए और तभी यह सरकार जो काफी समय से कुंभकरणीय निद्रा में सोई पड़ी है उसको जगाया जाए जिसके लिए अब शक्त कदम उठाने का समय आ चुका है। यह पहली सरकार देखी जो कर्मचारी व पेंशनर के हक देने के लिए कोई विचार विमर्श नहीं कर रही है इसलिए अब कोई नया तरीका इनको जगाने के लिए ढूंढना पड़ेगा इसलिए पुलिस पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन जिला सोलन ने भी इनको पूर्ण समर्थन देने की घोषणा की है और जो भी यह कदम अपनी मांगों के बारे उठाएंगे उसमें हमारा संगठन पूर्ण रूप से उनके साथ खड़ा होगा जबकि हमारी स्टेट पुलिस पेंशन र वेलफेयर एसोसिएशन जिनका हेडक्वार्टर उना में है उनका समर्थन पहले ही इस कमेटी को दिया जा चुका है।
धनीराम तनवर
संयोजक एवं वरिष्ठ मुख्य सलाहकार प्रदेश कार्यकारिणी एवं जिला सोलन पुलिस पेंशनर वेलफेयर एसोसिएशन





