पंचायत दाड़लाघाट के यूथ फार्मर क्लब और रामलीला क्लब स्यार द्वारा इस वर्ष भी श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ दुर्गा पूजा का आयोजन किया जा रहा है। क्लब के प्रधान अतुल चंदेल ने बताया कि क्लब पिछले 21 वर्षों से स्यार में इस पूजा को बड़ी श्रद्धा और उत्साह के साथ आयोजित करता आ रहा है। अतुल चंदेल ने कहा कि पूजा आयोजन में क्लब के सभी सदस्य बढ़-चढ़कर योगदान दे रहे हैं और इसमें पंचायत वासियों का सहयोग भी प्रशंसनीय है। उन्होंने सभी को इस धार्मिक आयोजन के लिए बधाई दी और आभार व्यक्त किया। इस बार के आयोजन में श्रीदेवी भागवत के मूल पाठ के साथ प्रतिदिन दो काल की पूजा, हवन, आरती, भोग और भंडारे का आयोजन किया जा रहा है। प्रधान अतुल चंदेल ने बताया कि दशहरे के दूसरे दिन एकादशी को माता की भव्य मूर्तियों का विसर्जन गोविंद सागर झील में धूमधाम से किया जाएगा। हवन को शुभ मुहूर्त में निकाल कर हरिद्वार में विसर्जित किया जाएगा। इस मौके पर क्लब प्रधान अतुल चंदेल, उपप्रधान विकास कौशल, कोषाध्यक्ष नीरज चंदेल, स्यार कल्याण समिति प्रधान रूप चंद चंदेल, महासचिव राम रत्न चंदेल, पूर्व उपप्रधान लेखराज चंदेल, जय चंद चंदेल, लेखराम ठाकुर, अरुण शुक्ला, कमलकांत चंदेल, नीरज कपिला, विनोद वर्मा, प्रदीप गौतम, रवि चन्द्र प्रताप, नरेश शर्मा, कमल ठाकुर, पवन, नीरज, कार्तिक, भरत, शुभम, हैप्पी शर्मा, अमित शुक्ला, उमेश गौतम, राकेश गौतम सहित अन्य श्रद्धालु मौजूद रहे।





