कुनिहार
अक्षरेश शर्मा
रामलीला जन कल्याण समिति कुनिहार के सौजन्य से राम लीला के दसवें दिन का आगाज अष्टभुजी दुर्गा माता हनुमान व भैरव की शानदार झांकी से हुआ व एसवीएन स्कूल कुनिहार के अध्यक्ष टीसी गर्ग ने परिवार सहित प्रभु राम का आशीर्वाद लिया ।इस दौरान रामलीला के वरिष्ठ सदस्य प्रदीप पुरी व परीक्षित शर्मा ने मुख्य अतिथि को पटका व स्मृति चिह्न दे कर सम्मानित किया ।मुख्यातिथि व रामलीला के संस्थापक सदस्य रहे टीसी गर्ग ने समिति को 11000 हज़ार रू दिए व समिति के सदस्यों को कुनिहार की रामलीला को दिन प्रति दिन नई बुलंदियों पर ले जाने के लिए बधाई दी ।
रामलीला जन कल्याण समिति के तत्वावधान में राज दरबार कुनिहार में चल रही रामलीला में दर्शकों की बड़ी संख्या में पहुंचने पर रामलीला में किरदार निभा रहे पात्रो का जोश देखते ही बनता है। रामलीला का हर एक छोटा बड़ा पात्र अपने अभिनय से निभाए गए किरदार में जान फूंक रहे है ।
राम लीला के दसवें दिन राधा रमन शर्मा के निर्देशन में रामलीला का शानदार मंचन किया गया।
आज की रामलीला में समुंदर पर नल नील द्वारा विशाल पथरों से पुल बना कर लंका में पहुँचने का सजीव मंचन से शुभारंभ हुआ ।राम द्वारा मंत्रणा के पश्चात अंगद को रावण दरबार में दूत बन कर भेजना व अंगद द्वारा रावण दरबार में पैर जमाना,जिसे रावण का कोई भी योद्धा हिला भी नहीं पाया ।रावण जब अंगद का पैर उठाने आता है तो अंगद युद्ध की घोषणा करके आ जाता है ।इसके पहचान दोनों ही दलो में युद्ध की योजना बनना व मेघनाथ लक्ष्मण युद्ध में लक्ष्मण मूर्छा के पश्चात रामा दल में शोक फेल जाना व विभीषण के परामर्श पर लंका से सुषेण वैद को हनुमान जी द्वारा लाना।वेक पश्चात हिमालय से संजीवनी बूटी लाने के दौरान रावण के राक्षस कालनेमि द्वारा हनुमान को रोकने की लीला के खूबसूरत मंचन को उपस्थित दर्शकों का अपार स्नेह मिला ।हनुमान द्वारा पूरा पर्वत ही उठा कर लाना व वैद सुषेण द्वारा संजीवनी बूटी से लक्ष्मण के प्राण बचाने का खूबसूरत व सजीव दृश्य को सभी ने सराहा ।
इस दौरान समिति के सयोंजक देवेंद्र उपाध्याय व अक्षरेश शर्मा,प्रधान रितेश जोशी,अरविन्द जोशी,अजय जोशी,संजय जोशी,संदीप जोशी,मुकेश शर्मा,आशीष द्विवेदी ,कर्ण अत्रि सहित सभी सदस्य मौजूद रहे।





