January 15, 2026 7:53 pm

बी० एल०पब्लिक वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल कुनिहार ने मनाया स्वछता पखवाड़ा

[adsforwp id="60"]


कुनिहार

बी० एल० पब्लिक वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कुनिहार में 17 सितंबर से 2 अक्टूबर, 2025 तक “स्वच्छता ही सेवा” पखवाड़ा मनाया गया I जिसमें छात्र स्वच्छता शपथ लेने, व्यक्तिगत स्वच्छता दिवस मनाने, कूड़ा प्रबंधन पर जागरूकता फैलाने, और “स्वच्छ भारत, स्वस्थ भारत” का संदेश घर-घर पहुंचाने जैसी गतिविधियों में सक्रिय रूप से भाग लिया । इस दौरान एन एस एस , एन सी सी , स्काउट एंड गाइड, इको क्लब इकाईयों के छात्रों ने स्वच्छता की शपथ ली और स्कूल परिसर व आस-पास के क्षेत्रों में स्वच्छता रैलि निकाली। छात्रों को नाखून काटना, हाथ धोना और सार्वजनिक स्थलों पर स्वच्छता बनाए रखने के महत्व के बारे में जानकारी दी । छात्रों ने रैली के माध्यम से लोगों को स्वच्छता का संदेश दिया और कूड़ा इधर-उधर न फैलाने की अपील की । छात्रों ने स्कूल परिसर, और आस – पास जगहों की सफाई की । छात्रों ने स्वच्छ भारत के महत्व को दर्शाते हुए पेंटिंग , पोस्टर, स्लोगन लेखन इत्यादि गतिविधियों में भाग लिया । इस अवसर पर स्कूल प्रबंधन समिति अध्यक्ष गोपाल शर्मा ने सभी इकाईयों व अन्य  छात्रों में सामाजिक जिम्मेदारी , पर्यावरण के प्रति जागरूकता बढ़ाने और स्वच्छता के प्रति व्यवहार में बदलाव लाना और उन्हें स्वस्थ जीवन शैली अपनाने के लिए प्रेरित किया । स्वच्छता पखवाडा की सभी गतिविधियां एन एस एस प्रभारी पूनम शर्मा व पुर्शोतम लाल , ए० एन० ओ० एन सी सी अमर देव , स्काउट एंड गाइड प्रभारी पिंकी कुमारी , इको क्लब प्रभारी दिनाक्षी ठाकुर की देख रेख में करवाई गयीI इस अवसर पर विद्यालय उप- प्रधानाचार्य और मुख्यध्यापिका सुषमा शर्मा भी मोजूद रहे I

Leave a Reply