अर्की
डी.सी.एम. लैंड ऑफ गॉड्स स्कूल में आज राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और भारत के पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान दोनों महान नेताओं के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया गया।

स्कूल प्राचार्या रीना पांटा ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि महात्मा गांधी ने सत्य और अहिंसा के मार्ग से पूरे विश्व को नई दिशा दी, वहीं लाल बहादुर शास्त्री ने देश को ‘जय जवान, जय किसान’ का नारा देकर आत्मनिर्भरता और कर्तव्यनिष्ठा की राह दिखाई। उन्होंने विद्यार्थियों से इन महापुरुषों के विचारों को जीवन में अपनाने का आह्वान किया।
इस अवसर पर विद्यालय की उप-प्राचार्या नीरू शर्मा, एजीएम. प्रभलीन सिंह, समन्वयक, शिक्षकगण,और विद्यार्थियों ने भाग लिया।




