कुनिहार
अक्षरेश शर्मा
रामलीला जन कल्याण समिति कुनिहार के सौजन्य से दशहरा ग्राउंड कुनिहार में दो दिवसीय दशहरा मेला का शुभारंभ हुआ ।से दौरान मेला ग्राउंड में जन्हा खाने पान के व्यंजनों सहित कई तरह की दुकानो में लोग ने खरीददारी की ।मेले में बच्चों के लिए विशेष मनोरंजक प्रबंध समिति द्वारा किए गए ,जिसमे बच्चों ने छोटे बड़े झूलो का आनंद तो लिया ही साथ ही ऊँट की सवारी का मज़ा भी लिया ।
इवेंट मैनेजर व रामलीला की वरिष्ठ सदस्य देवेंद्र तनवर ने बताया कि इस बार मेले छोटे बड़े सभी के मनोरंजन का ध्यान रखा गया है ।बच्चों के मनोरंजन के लिए झूले व ऊँट की सवारी सहित कई अन्य साधन मेला ग्राउंड में उपलब्ध है ।सूर्यास्त के साथ भव्य झांकियों में राम लक्ष्मण हनुमान विभीषण आदि दशहरा ग्राउंड पहुंच कर रावण के पुतले का दहन किया जाएगा ।सांस्कृतिक संध्या में आज पुलिस बेंड हिमाचल (हार्मेनी ऑफ़ द पाइंस के कलाकार अपनी आवाज का जादू बिखेरेंगे,तो वही दूसरी संध्या में प्रदेश के नामी कलाकार काकू राम ठाकुर,दीपक जनदेवा व स्थानीय कलाकार अपनी आवाज का जादू बिखेरेंगे ।वही दिन में स्कूली बच्चों के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रमों में विभिन्न तरह के प्रतियोगिताएं आयोजित होगी ।






