शालाघाट के विश्वकर्मा मंदिर में हरिजन सेवक संघ संस्था के संस्थापक राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की पावन जयंती पर जिला सोलन के अध्यक्ष धर्मपाल गर्ग की अध्यक्षता में बड़े ही हर्षउल्लास के साथ मनाया गया
इसमें मुख्य रूप से हरिजन सेवक संघ हिमाचल प्रदेश के अध्यक्ष चुन्नीलाल बंसल वरिष्ठ उपाध्यक्ष कैलाश चंद भाटिया सलाहकार लेख राम जिला सोलन के सलाहकार भगतराम अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित हुए
इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष श्री चुन्नीलाल बंसल ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी द्वारा हरिजन समाज के प्रति किए गए समर्पण को याद तथा समस्त हरिजन समाज को सभी वर्गों को एकजुट होकर संगठित एवं उन्नत करने के लिए अपनी अहम भूमिका निभाने को प्रेरित किया श्री बंसल ने कहा कि यही एक ऐसा संगठन है जिसमें जात-पात उच्च नीच के भेदभाव को जड़ से खत्म करने की ताकत है तथा पूरे प्रदेश एवं देश को इस संगठन के विचारों को आत्मसात करना चाहिए आज राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं बाबा साहब भीमराव अंबेडकर जी के विचारों को अपनाने की आवश्यकता है तभी हम सभी अपने को असली भारतवासी कहने के हकदार होंगे इन दोनों महापुरुषों के विचारों के साथ ही देश और प्रदेश का कल्याण हो सकता है






