अर्की के कोलका गांव के जगदीश ठाकुर को पुलिस विभाग में सहायक उप निरीक्षक (एएसआई) के पद पर पदोन्नति मिलने की खुशी पूरे क्षेत्र में व्याप्त है। उनकी इस उपलब्धि से परिवार, रिश्तेदार और गांववासियों में गर्व और उत्साह की लहर दौड़ गई है। जगदीश ठाकुर ने अपने कर्तव्यों के प्रति ईमानदारी, सच्ची लगन और कड़ी मेहनत से यह मुकाम हासिल किया है। उनकी पदोन्नति से न केवल माता-पिता और परिजनों का मान बढ़ा है, बल्कि गांव और समाज का नाम भी गौरव के साथ रोशन हुआ है। ग्रामीणों का कहना है कि यह सफलता युवाओं के लिए प्रेरणा स्रोत है और यह साबित करती है कि ईमानदारी और समर्पण से हर मंज़िल हासिल की जा सकती है।






