February 9, 2026 5:22 am

सुखविंदर सिंह सुक्खू करेंगे 4 अक्तूबर को दाड़लाघाट में कामधेनु हितकारी मंच के वार्षिक समारोह में प्रदेश की महत्वाकांक्षी दूध प्रोत्साहन योजना का शुभारंभ

[adsforwp id="60"]

प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू 4 अक्तूबर को दाड़लाघाट में आयोजित कामधेनु हितकारी मंच के वार्षिक समारोह में प्रदेश की महत्वाकांक्षी दूध प्रोत्साहन योजना का शुभारंभ करेंगे। इस योजना के लागू होने से दुग्ध उत्पादकों की आय में इज़ाफ़ा होगा और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी। कामधेनु हितकारी मंच नम्होल के अध्यक्ष नानक चंद, सचिव जीत राम कौंडल, संस्थापक सदस्य डॉक्टर देवराज शर्मा एवं लेख राम कौंडल ने कहा कि कामधेनु संस्था की स्थापना 1 अक्तूबर 2001 को मात्र 10–12 किसान परिवारों और 37 लीटर दूध से हुई थी। 24 वर्षों की यात्रा के बाद आज यह संस्था बिलासपुर और सोलन जिलों की 70 पंचायतों के 400 गाँवों व 6000 से अधिक परिवारों से जुड़ चुकी है। इसके अतिरिक्त कुल्लू के अन्नी उपमंडल और शिमला ग्रामीण के धामी क्षेत्र के लगभग 1000 परिवार भी संस्था से जुड़े हैं। आज संस्था प्रतिदिन 50,000 लीटर से अधिक दूध का एकत्रीकरण कर रही है, जिसका वितरण प्रदेश के आठ जिला मुख्यालयों में किया जाता है। संस्था को वर्ष 2012 में हिमाचल गौरव पुरस्कार तथा वर्ष 2021 में भारत सरकार के पशुपालन मंत्रालय द्वारा राष्ट्रीय गोपाल रत्न पुरस्कार से भी नवाजा जा चुका है। मुख्यमंत्री सुक्खू की घोषणा के अनुसार प्रदेश में मिल्कफेड द्वारा गाय का दूध 51 रुपये प्रति लीटर के दर से खरीदा जा रहा है, जो पूरे देश में सबसे अधिक है। अब नई दूध प्रोत्साहन योजना के तहत सोसाइटीज़ द्वारा एकत्रित किए जा रहे दूध पर 3 रुपये प्रति लीटर अतिरिक्त राशि सरकार द्वारा किसानों के बैंक खातों में सीधे डीबीटी के माध्यम से डाली जाएगी। कामधेनु हितकारी मंच नम्होल के अध्यक्ष नानक चंद, सचिव जीत राम कौंडल, संस्थापक सदस्य डॉक्टर देवराज शर्मा एवं लेख राम कौंडल ने बताया कि दाड़लाघाट के स्यार में नए बस अड्डे परिसर में कामधेनु हितकारी मंच नम्होल-व्यासपुर (बिलासपुर) के वार्षिक समारोह में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू शिरकत करेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता कृषि एवं पशुपालन मंत्री प्रो. चंद्र कुमार करेंगे, जबकि विशेष अतिथि के रूप में सोलन से विधायक संजय अवस्थी मौजूद रहेंगे।

Leave a Reply

Advertisement