January 14, 2026 8:16 pm

ग्राम पंचायत दाड़लाघाट में स्वास्थ्य विभाग की ओर से किया गया गैर-संचारी रोग (एनसीडी) शिविर आयोजित

[adsforwp id="60"]

ग्राम पंचायत दाड़लाघाट में स्वास्थ्य विभाग की ओर से गैर-संचारी रोग (एनसीडी) शिविर आयोजित किया गया। शिविर में ग्रामीणों के स्वास्थ्य की जांच कर उन्हें जागरूक किया गया। शिविर में लोगों का वजन, रक्तचाप (बीपी), शुगर और एचबी (हीमोग्लोबिन) की जांच की गई। इस अवसर पर उपस्थित लोगों को एचआईवी-एड्स से बचाव व जागरूकता के लिए शपथ भी दिलाई गई। शिविर में पंचायत प्रधान बंसी राम भाटिया, उपप्रधान हेमराज गौतम, सचिव धनी राम, मस्त राम, स्वास्थ्य कार्यकर्ता किरण गौतम, आशा वर्कर अनिता गौतम और प्रेमा शर्मा मौजूद रहे।

Leave a Reply