दाड़लाघाट में आयोजित मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के कार्यक्रम के समापन के बाद भोजन व्यवस्था में हुई देरी से स्थानीय लोग नाराज़ हो गए। मुख्यमंत्री के रवाना होने के बाद जैसे ही लोग धाम (भोजन) के लिए बैठने लगे, तब काफी देर तक भोजन परोसा नहीं गया। लंबे इंतज़ार से परेशान कुछ ग्रामीणों और बच्चों ने असंतोष जताते हुए नारेबाज़ी की। लोगों ने कहा कि उन्हें कार्यक्रम में बुलाया गया था, लेकिन भोजन समय पर उपलब्ध नहीं कराया गया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें कार्यक्रम के बाद की अव्यवस्था और लोगों के रोष के दृश्य स्पष्ट रूप में देखे जा रहा है।





