January 21, 2026 10:09 pm

दाड़लाघाट के स्यार में यूथ फार्मर क्लब और रामलीला क्लब स्यार द्वारा आयोजित नौ दिवसीय दुर्गा पूजा का समापन मां दुर्गा की प्रतिमाओं के विसर्जन के साथ हुआ।

[adsforwp id="60"]

पंचायत दाड़लाघाट के स्यार में यूथ फार्मर क्लब और रामलीला क्लब स्यार द्वारा आयोजित नौ दिवसीय दुर्गा पूजा का समापन मां दुर्गा की प्रतिमाओं के विसर्जन के साथ हुआ। नवरात्रों के अवसर पर यह पूजा पूरे क्षेत्र में श्रद्धा और भक्ति का केंद्र बनी रही। क्लब के प्रधान अतुल चंदेल ने बताया कि मां दुर्गा की मूर्तियों को शोभायात्रा के रूप में नगर भ्रमण करवाते हुए विधिवत पूजा-अर्चना के बाद गोविंद सागर झील तक ले जाया गया, जहां पवित्र जल में उनका विधिपूर्वक विसर्जन किया गया। उन्होंने बताया कि यूथ फार्मर क्लब स्यार पिछले 21 वर्षों से निरंतर दुर्गा पूजा का आयोजन बड़े ही श्रद्धा और सामाजिक समर्पण के साथ करता आ रहा है। इस आयोजन में क्षेत्र के युवाओं, महिलाओं और वरिष्ठ नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम में क्लब प्रधान अतुल चंदेल, उपप्रधान विकास कौशल, कोषाध्यक्ष नीरज चंदेल, स्यार कल्याण समिति प्रधान रूप चंद चंदेल, महासचिव राम रत्न चंदेल, पूर्व उपप्रधान लेखराज चंदेल, जय चंद चंदेल, लेखराम ठाकुर, अरुण शुक्ला, वेद शुक्ला, कमलकांत चंदेल, नीरज कपिला, विनोद वर्मा, प्रदीप गौतम, रवि चन्द्र प्रताप, नरेश शर्मा, वीरेंद्र गौतम, कमल ठाकुर, पवन, नीरज, कार्तिक, भरत, शुभम, हैप्पी शर्मा, मुनीष गौतम, सुमन गौतम, विकास, अमित शुक्ला सहित लगभग 150 श्रद्धालु उपस्थित रहे।

Leave a Reply