कुनिहार
बी एल सेंट्रल वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कुनिहार में चल रहे सात दिवसीय एन एस एस शिविर के दुसरे व् तीसरे दिन की शुरुवात स्वयंसेवकों ने प्रभात फेरी से की I जानकारी देते हुए विद्यालय ध्यक्ष गोपाल शर्मा ने बताया की प्रभात फेरी के उपरान्त सभी एन एस एस स्वयंसेवकों ने मार्च पास्ट व् शारीरिक क्रियाएं की I उसके उपरान्त एन एस एस स्वयसेवकों बनाये गये किट ले आउट का निरिक्षण किया गया I एन एस एस प्रभारी पूनम शर्मा व् पुर्शोतम लाल ने बतया की I दोपहर के भोजन से उपरान्त श्रोत व्यक्ति हेम राज गौर प्रधानाचार्य राजकीय छात्र वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कुनिहार ने सभी स्वयंसेवकों को मानव में मौजूद सात चक्र के द्वारा केसे आनंद प्राप्त किया जाए विस्तृत जाकारी प्रदान की I उसके अगले दिन श्रोत व्यक्ति जगदीश अत्री प्रधान ग्राम पंचायत हाटकोट ने भी सभी स्वयंसेवकों को नशा निवारण , नशे के दुश प्रभाव आदि के बारे में जानकारी साँझा की I उसके उपरान्त स्वयं सेवकों ने अपने-अपने समूह में समाज में बढ़ रहे नशे के प्रभाव पर नारा लेखन व् वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया किया और सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये जिसके माध्यम से अनेकता में एकता का संदेश दिया I विद्यालय अध्यक्ष ने बताया की की शिविर के दौरान सभी स्वयंसेवकों को अच्छे खाने-पिने व् रहने की उचित व्यवस्था की गई है I सभी एन एस एस स्वयंसेवकों इस शिविर का भरपूर आनंद ले रहे हैं I





