December 15, 2025 11:25 am

एनएसएस शिविर के चौथे दिन एनएसएस वालंटियर ने किया स्कूल का खेल मैदान साफ।

[adsforwp id="60"]

एसवीएन स्कूल मे सात दिवसीय शिविर की जानकारी देते हुए विदयालय प्रधानाचार्य। एनएसएस शिविर के चौथे दिन एनएसएस वालंटियर ने किया स्कूल का खेल मैदान साफ।
एसवीएन में एनएसएस का शिविर 3 अक्टूबर 2025 को शुरु हुआ। यह एक सात दिवसीय शिविर है ।इसमे एनएसएस के 25 वालंटियर भाग ले रहे हैं। इस शिवर की शुरुआत विद्यालय अध्यक्ष ने मुख्य अतिथि के रूप में की और बच्चों को अनुशासन और कर्तव्य के पथ पर चलने का आशीर्वाद दिया। इस सात दिवसीय शिविर के आज चौथे दिन बच्चों ने प्रभात फेरी, योगा और योग से अपने दिन की शुरुआत की। सुबह की चाय और नाश्ते के बाद फील्ड वर्क के लिए गये। शिविर के चौथे दिन एनएसएस वालंटियर ने शिव गुफा कुनीहार के प्रांगण में साफ सफाई की जिसकी जानकारी एनएसएस प्रोगाम ऑफीसर श्रीमती दीक्षा भार्गव और श्री राकेश कुमार ने दी। दिन के भोजन के बाद बच्चे रिसोर्स पर्सन से भविष्य की जानकारी लेते हैं। पिछले कल केमिस्ट्री लेक्चर श्री रामेश्वर ने पर्यावरण को कैसे साफ़ रखा जाता है और कैसे मोबाइल से दूर रहे विशेष से बच्चों से विचार साझा किए। इस शिविर में बच्चे कल्चरल एक्टिविटीज प्रार्थना और विभिन्न गतिविधियों में भाग ले रहे हैं। विद्यालय अध्यक्ष श्री टी सी गर्ग गर्ग और प्रधानाचार्य श्री पदम नम ने एनएसएस वालंटियर को अनुशासन और जीवन में आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित किया।

Leave a Reply