December 15, 2025 9:53 am

विद्यालय परिसर में माँ सरस्वती का भव्य मंदिर स्थापित ।

[adsforwp id="60"]


कुनीहार
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक कन्या पाठशाला कुनीहार में माँ सरस्वती के भव्य मंदिर का निर्माण दीपिका शर्मा (सेवानिवृत्त प्राचार्या) द्वारा करवाया गया।

यह मंदिर माँ सरस्वती की असीम कृपा और शिक्षा के प्रति समर्पण का प्रतीक है। दीपिका शर्मा ने बताया कि यह निर्माण कार्य विद्यार्थियों में ज्ञान, संस्कार और श्रद्धा की भावना को जागृत करने के उद्देश्य से किया गया है।

विद्यालय परिवार ने इस पुनीत कार्य के लिए अध्यापक वर्ग व विद्यालय एसएमसी ने उनका हार्दिक आभार व्यक्त किया और कहा कि यह मंदिर आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा स्रोत बनेगा।

Leave a Reply