December 15, 2025 11:15 am

बिलासपुर के बरठी में भीषण हादसे से 17 यात्रियों की मौत

[adsforwp id="60"]


पवन कुमार सिंघ

झंडूता विधानसभा क्षेत्र के भल्लू पुल के पास दर्दनाक हादसा; दो बच्चे सुरक्षित निकाले, देर रात तक जारी रहा राहत एवं बचाव कार्य
जिला बिलासपुर के अंतर्गत झंडूता विधानसभा क्षेत्र के तहत बरठीं में भल्लू पुल के समीप मरोतन से घुमारवीं रूट पर जा रही निजी बस लैंड स्लाइड की चपेट में आई। इस घटना में 17 लोगों की मौत हो गई, वहीं तीन घायल हुए हैं। मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए स्थानीय स्वास्थ्य संस्थान भेजा गया है। मामले को लेकर आगामी कार्रवाई की जा रही है। जानकारी के अनुसार निजी बस अपने शाहतलाई से घुमारवीं निर्धारित रूट पर जा रही थी। इस दौरान बस लैंड स्लाइड की चपेट में आ गई। बस पर पूरा पहाड़ ही गिर गया। बताया जा रहा है कि बस दबने का पता भी लंबे समय बाद चल पाया। जैसे ही इस बात का पता चला, प्रशासन की ओर से तुरंत कार्रवाई करते हुए रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। तुरंत ही मलबा हटाने का कार्य शुरू किया गया। वहीं, इस दौरान तुरंत प्रशासनिक अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। झंडूता विधायक जेआर कटवाल भी मौके पर थे। बताया जा रहा है कि स्थानीय लोग शाम के समय घूमने निकले हुए थे। इन लोगों की नजर इस बस पर पड़ी। वहीं, देखते ही देखते अन्य वाहनों का भी जमावड़ा लगना शुरू हो गया।

Leave a Reply