अंडर-19 जिला खेलकूद प्रतियोगिता में अर्की जॉन ने वॉलीबॉल में द्वितीय स्थान अर्जित करके जिला भर में अर्की जॉन का नाम रोशन किया। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला नवगांव के डीपी अमित कुमार की अध्यक्षता में अर्की जॉन की वॉलीबाल की टीम ने वरोवाला में चल रही जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में जिला भर में द्वितीय स्थान प्राप्त कर अर्की जॉन का नाम रोशन किया। अर्की जॉन से राज्य स्तर में होने वाली प्रतियोगिता के लिए चार खिलाड़ियों का चयन हुआ। खंड परियोजना अधिकारी राजकुमार गौतम ने अमित कुमार डीपी तथा उनकी पूरी टीम को इस उपलब्धि के लिए बधाई दी। तथा राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के चयन हेतु बधाई और शुभकामनाएं दी।





