December 15, 2025 10:50 am

बी एल स्कूल कुनिहार में वार्षिक एन एस एस शिविर का समापन समारोह

[adsforwp id="60"]


कुनिहार
बी एल सेंट्रल पब्लिक वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कुनिहार मे एन एस एस वार्षिक शिविर का समापन समारोह आयोजित किया गया I जानकारी देते हुए विद्यालय अध्यक्ष गोपाल शर्मा ने बताया की इस समारोह में डा० मुक्ता रस्तोगी बी एम् ओ अर्की ने मुख्याअतिथि के रूप में शिरकित की I मंच का संचालन करते हुए शिवानी शर्मा ने मुख्यातिथि का भव्य स्वागत किया गया I इस सात दिवसीय शिविर के समापन समारोह पर सर्वप्रथम एन एस एस स्वयंसेवकों के द्वारा स्वागत गीत, एन एस एस गान और परेड प्रस्तुत की गई I विद्यालय अद्यक्ष ने मुख्यातिथि को स्मृति चिन्ह देकर समान्नित किया और उन्होंने मुख्यातिथि का इस समापन समारोह के अवसर पर आने के लिए उनका धन्यवाद व्यक्त किया I जानकारी देते हुए एन एस एस प्रभारी पूनम शर्मा और पुर्शोतम लाल ने बताया की इस शिविर में 29 एन एस एस स्वयंसेवकों ने भाग लिया था I उन्होंने बताया की शिविर में एन एस एस के स्वयं सेवकों द्वारा गोद लिए गावं हाटकोट, कुनिहार,स्लम एरिया ,गौ शाला , तथा स्कूल के आसपास की सफाई की I स्वयंसेवकों ने नाटकों व् रैलियों के माध्यम से लोगों को सामाजिक बुराइयों, नशीले पदार्थों का सेवन ना करना, स्वच्छता आदि के प्रति जागरूक किया I एन एस एस वार्षिक सात दिवसीय शिविर के दौरान दोनों प्रभारी व अन्य अध्यापक वर्ग इन स्वयंसेवकों के साथ मोजूद रहे I इस शिविर में प्रत्येक दिन स्वयं सेवकों द्वारा विभिन्न प्रकार की गतिविधियाँ की गई और प्रत्येक दिन विभिन्न विभाग के श्रोत व्यक्तियों ने एन एस एस के स्वयंसेवकों का मार्गदर्शन किया I मुख्यतिथि डा० मुक्ता रस्तोगी ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा की इस प्रकार के शिविर से बच्चों को व्यवहारिक ज्ञान सिखने को मिलता है तथा उनका आत्म विश्वास बढता है और सर्वांगीण विकास होता है I मुख्यातिथि ने विद्यालय प्रबन्धन समिति के अध्यक्ष व् एन एस एस प्रभारी और अन्य अध्यापक वर्ग की भी शिविर को सुनियोजित तरीके से आयोजित करने के लिए प्रसंशा की I एन एस एस स्वयंसेविका धृति ने रिपोर्ट के माध्यम से एन एस एस शिविर में की गई गतिविधियों के बारे में बताया I शिविर के समापन समारोह में मुख्यतिथि और वशिष्ट अतिथि ने सभी स्वयसेवकों को मैडल देकर एवं उत्तम प्रधार्ष्ण करने वाले स्वयंसेवकों पारितोषिक देकर सम्मानित किया I I मुख्यातिथि और विद्यालय अध्यक्ष द्वारा एन एस एस प्रभारी पूनम शर्मा की स्मृति चिन्ह देकर नवाजा गया Iइस समापन समारोह पर दौरान पी टी ऐ अध्यक्ष रतन तंवर, व् समस्त पी टी ऐ के सभी सदस्य ,विद्यालय का समस्त स्टाफ , एन एस एस स्वंयसेवक व् सभी बच्चे भी मोजूद रहे I अंत में एन एस एस के स्वयं सेवकों द्वारा एन एस एस शिविर विदाई गीत भी प्रस्तुत किया गया I सभी अतिथियों , अध्यापकों और एन एस एस स्वयंसेवकों के लिए भोजन की व्यवस्था की गई थी I

Leave a Reply