January 14, 2026 7:21 pm

डॉ भीम राव अम्बेडकर महासभा अर्की द्वारा प्रभावित परिवारों तक पहुंचाई गयी राहत सामग्री

[adsforwp id="60"]

अर्की

भारी बरसात के चलते इस बार अर्की क्षेत्र के बहुत सारे घरों को नुकसान हुआ कुछ लोगों के घर गिर गए, कइयों की रसोइयों तथा गौशालाएं गिर गई हैं।

इसी कड़ी में डॉ भीम राव अम्बेडकर महासभा अर्की जो कि समय समय पर ऐसी आपदा में प्रभावित लोगों की सहायता करते आ रहे हैं।

इस बार गांव जड़ोल पंचायत कोलका, तहसील अर्की के कैलाश चंद का घर तथा शौचालय गिर गया था जिनका मकान तथा रसोई और शौचालय पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है।

मनीष कुमार पुत्र स्व0 लेख राम ग्राम बझोट तहसील अर्की, जिन का मकान तथा रसोई बिल्कुल क्षतिग्रस्त हो चुकी है

फूला देवी तथा धर्म चंद ग्राम शेल चांडॉ, पंचायत साईं में जिन का मकान जो गिरने की हालत में है बड़ी बड़ी दरारें पड़ गई हैं और रसोई गिर चुकी है ये सभी लोग अनुसूचित जाति से संबंधित है। धर्म चंद जो कि लगभग 26 वर्षों से लकवे की वजह से बिल्कुल बेसहारा हो चुके हैं तथा दूसरों के घर में रह रहे हैं।

डॉ भीम राव अम्बेडकर महासभा अर्की की तरफ से पीड़ित परिवारों की आर्थिक सहायता और राहत सामग्री वितरीत की गई।

राहत सामग्री में कपड़े, कंबल, चावल तथा आलू आदि वितरित किए है

प्रभावित परिवारों से जब सभा के सदस्य मिले तो उनका दर्द देख नहीं जा रहा था। लोग दूसरों के घरों में रहने के लिए मजबूर थे । राहत के नाम से न तो प्रशाशन से या सरकार से कोई भी सहायता अभी तक नहीं मिली है।

सभा की तरफ से इन परिवारों को इस आपत्ति में और भी यथासम्भव मदद करने का आश्वाशन दिया गया। तथा प्रशाशन से अपील है कि इन गरीब अनुसूचित परिवारों की मदद की जाए।

सभा द्वारा पहले भी गरीब बच्चों जो कि पैसे की कमी की वजह से स्कूल जाने में असमर्थ हो रहे थे को आर्थिक सहायता के रूप में किताबें तथा स्कूल फीस आदि की सहायता की थी।

Leave a Reply