December 15, 2025 10:58 am

राजकीय प्राथमिक पाठशाला नवगांव के विद्यार्थियों ने विरासते खालसा, आनंदपुर साहिब और श्री नैना देवी जी का किया शैक्षणिक भ्रमण

[adsforwp id="60"]

राजकीय प्राथमिक पाठशाला नवगांव के विद्यार्थियों ने विद्यालय प्रबंधन समिति के सदस्यों के साथ विरासते खालसा, आनंदपुर साहिब और श्री नैना देवी जी के लिए शैक्षणिक भ्रमण किया। इस भ्रमण कार्यक्रम में भारती एयरटेल फाउंडेशन द्वारा सहयोग प्रदान किया गया। भ्रमण के दौरान बच्चों ने ऐतिहासिक और धार्मिक स्थलों का अवलोकन किया तथा शिक्षा के साथ सांस्कृतिक धरोहरों की जानकारी भी प्राप्त की। विद्यालय के केंद्र मुख्य शिक्षक राजेश गुप्ता, अध्यापक नरेश कुमार (जेबीटी), रीना शर्मा (जेबीटी), संतोष कुमार तथा विद्यालय प्रबंधन समिति की प्रधान गीता शर्मा सहित समिति के सभी सदस्यों ने भारती एयरटेल फाउंडेशन का आभार जताया।

Leave a Reply