January 23, 2026 4:47 pm

दिवाली पर घर आने की टेंशन खत्म, दीपों के पर्व को लेकर परिवहन निगम तीन दिन दौड़ाएगा 257 स्पेशल बसे

[adsforwp id="60"]

सोलन
पवन कुमार सिंघ

दीपावली पर्व के दौरान हिमाचलवासियों को घर पहुंचने में अब कोई दिक्कत नहीं होगी। हिमाचल पथ परिवहन निगम ने यात्रियों की सुविधा के लिए प्रदेशभर में तीन दिन 257 विशेष बसें चलाने का फैसला लिया है। निगम प्रबंधन ने बताया कि त्योहारों के मौसम में बढ़ती भीड़ को देखते हुए 17 से 19 अक्तूबर तक अतिरिक्त बस सेवाएं उपलब्ध करवाई जाएंगी, ताकि लोग समय पर और सुरक्षित अपने गंतव्य तक पहुंच सकें।
निगम के अनुसार 17 अक्तूबर को 97 विशेष बसें, 18 अक्तूबर को 106 बसें और 19 अक्तूबर को 54 अतिरिक्त बसें चलाई जाएंगी। ये सेवाएं मुख्यत: दिल्ली, चंडीगढ़, बद्दी व हिमाचल के अन्य प्रमुख स्थानों के लिए रहेंगी। प्रबंध निदेशक डा. निपुण जिंदल ने बताया कि दीपावली की पूर्व संध्या पर 20 अक्तूबर की शाम पांच बजे से लेकर 21 अक्तूबर की सुबह आठ बजे तक निगम की सभी स्थानीय बस सेवाएं अस्थायी रूप से बंद रहेंगी। हालांकि, यात्रियों की सुविधा के लिए दिल्ली, चंडीगढ़, हरिद्वार तथा अन्य लंबी दूरी के प्रमुख रूटों पर एक-एक बस सेवाएं संचालित की जाएंगी।
दिल्ली रूट पर : -17 अक्तूबर को 34 बसें, 18 अक्तूबर को 44 और 19 अक्तूबर को छह बसें चलेंगी
चंडीगढ़ रूट पर :-17 अक्तूबर को 55,18 अक्तूबर को 54 और 17 अक्तूबर को 48 बसें रवाना होंगी
बद्दी रूट पर :- 17 अक्तूबर को 8,18 अक्तूबर को आठ निर्धारित की गई हैं। सभी रूटों पर हर आधे घंटे पर बस सेवा लोगों को मिलती रहेगी
यात्रियों से अपील, जल्द करवाएं बुकिंग
निगम ने यात्रियों से अपील की है कि वे यात्रा की अग्रिम बुकिंग करवाएं,

Leave a Reply