January 23, 2026 5:14 pm

राकेश शर्मा बने किसान मोर्चा सोलन के प्रवक्ता।

[adsforwp id="60"]

भाजपा किसान मोर्चा सोलन में राकेश शर्मा को प्रवक्ता नियुक्त किए जाने की खबर से अर्की क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने मिठाइयां बांटकर एक-दूसरे को बधाई दी। राकेश शर्मा लंबे समय से भाजपा संगठन में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं और पार्टी के प्रति उनकी निष्ठा एवं समर्पण को देखते हुए यह जिम्मेदारी उन्हें सौंपी गई है। कार्यकर्ताओं का कहना है कि राकेश शर्मा की नियुक्ति से किसान मोर्चा को नई दिशा और ऊर्जा मिलेगी। राकेश शर्मा ने कहा कि वह पार्टी नेतृत्व के विश्वास पर खरा उतरने का हरसंभव प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि किसानों की समस्याओं को प्राथमिकता के साथ उठाया जाएगा और संगठन को और अधिक मजबूत बनाने के लिए मिलजुलकर कार्य किया जाएगा। स्थानीय जनता और भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनके चयन को क्षेत्र के लिए गौरव की बात बताया है।

Leave a Reply