February 17, 2026 11:50 am

मायानगरी में अपने अभिनय का लोहा मनवा रहा कुनिहार का मृदुल ।

[adsforwp id="60"]


कुनिहार
अक्षरेश शर्मा
जिला सोलन के कुनिहार का बेटा मृदुल शर्मा एक्टिंग की दुनिया में अपना लोहा मनवा रहा है। एक कंटेंट क्रिएटर के साथ-साथ थियेटर आर्टिस्ट मृदुल ओटीटी प्लेटफार्म मैक्स प्लेयर में हाल ही में रिलीज वेब सीरीज जमना पार सीजन-2 में नामचीन अभिनेताओं के साथ अहम भूमिका है और उसकी एक्टिंग व रोल को खूब पंसद किया जा रहा है। उसकी इस उपलब्धि से पूरे कुनिहार क्षेत्र सहित सोलन जिला में खुशी की लहर है।
कुनिहार निवासी भागेश शर्मा व रमा शर्मा के घर जन्मे मृदुल शर्मा की स्कूली शिक्षा एसवीएन स्कूल कुनिहार से हुई है। इस स्कूल में पढ़ते हुए ही कक्षा छठी में उन्होंने स्कूल समारोह में एक नाटक में भाग लिया और उसके बाद उन्हें एक्टिंग में रुचि पैदा हो गई। अपनी स्कूली शिक्षा पूरी करने के बाद मृदुल ने स्नातक डिग्री के लिए शूलिनी विश्वविद्यालय में एडमिशन ली और अपने अभिनय शौक को जिंदा रखते हुए थियेटर करना शुरू किया। विवि में एनएसडी के प्राध्यापक की देखरेख में अपने थियेटर कौशल को निखारा और वर्ष 2020 में अपने सपनों को पूरा करने के लिए मायानगरी मुंबई का रुख किया। मुंबई में उन्होंने थियेटर ज्वाइन किया और छह साल तक थियेटर करते रहे। इसी बीच मृदुल ने यूट्यूब और इंस्टाग्राम पर
‘सिर्फ मृदुल’ के नाम से अकाऊंट बनाया और कंटेंट क्रिएट करने लगे। यूट्यूब पर उनके 1 मिलियन से अधिक सब्सक्राइबर हैं और इंस्टाग्राम पर 3.50 लाख फॉलोअर्स हैं। कंटेंट क्रिएशन के साथ-साथ उनके थियेटर टेलेंट को देखते हुए उन्हें जमना पार सीजन-2 में छोटा भाटी के रोल के लिए सिलेक्ट किया गया। इस सीरीज में मृदुल को विजय राज, रित्विक सहोर जैसे नामी कलाकारों के साथ काम करने का मौका मिला है। उनके रोल को काफी पसंद किया जा रहा है। मृदुल ने बातचीत के दौरान बताया कि उन्होंने अन्य नए प्रोजेक्टस के लिए भी ऑडिशन दिए हैं और आशा है वह उनमें जल्द नजर भी आएंगे। उन्होंने कहा कि वे कंटेंट क्रिएशन के साथ-साथ एक्टिंग में ही अपना करियर बनाना चाहते हैं। उन्होंने अपने माता-पिता सहित परिवार व अन्य शुभचिंतकों का उनका साथ देने के लिए आभार व्यक्त किया है। उधर, मृदुल के पिता भागेश शर्मा व माता रमा शर्मा ने अपने बेटे की उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त की है।

Leave a Reply

Advertisement