December 7, 2025 11:55 am

अनादिकालीन शिव तांडव गुफा कुनिहार में दीपावली पर्व पर अखंड रामायण पाठ, यज्ञ हवन एवं विशाल भंडारा।

[adsforwp id="60"]


कुनिहार
अनादिकालीन शिव तांडव गुफा कुनिहार में इस वर्ष दीपावली के पावन पर्व पर विशेष धार्मिक आयोजन किया जा रहा है।
शंभू परिवार व गुफा विकास समिति के सौजन्य से ज्येष्ठ सोमवार 20 अक्टूबर 2025 को विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा।
इस पावन अवसर पर महादेव के इष्ट श्री राम जी का आगमन होगा और गुफा परिसर में दीपोत्सव व भजन संध्या का आयोजन भी किया जाएगा।इस बार की दीपावली को “लक्ष्मी भंडारा” के रूप में मनाया जाएगा*।
इसके साथ ही, अखंड रामायण पाठ का शुभारंभ आज दिनांक 19 अक्टूबर 2025, दोपहर 11:00 बजे से आरम्भ हुआ जो निरंतर चलता रहेगा और 20 अक्टूबर को यज्ञ हवन एवं पूर्णाहुति के साथ संपन्न होगा। तत्पश्चात सभी भक्तों के लिए भंडारा प्रसाद वितरित किया जाएगा।
शंभू परिवार व गुफा विकास समिति की ओर से समस्त क्षेत्रवासियों व प्रदेशवासियों को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं ।समिति ने सभी श्रद्धालुओं से निवेदन किया है कि अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर महादेव का गुणगान करें, *श्री राम जी का दीपोत्सव मनाएं*, भजन संध्या में भाग लें और भंडारा प्रसाद ग्रहण कर पुण्य लाभ प्राप्त करें।

Leave a Reply