जिला पुलिस की विशेष अन्वेषण ईकाई की टीम पुलिस थाना दाडलाघाट के क्षेत्र में गश्त व अपराधों की रोकथाम हेतु रवाना थी तो उसी दौरान उक्त टीम को गुप्त सूत्रों से सुचना मिली कि सुल्ली अम्बुजा कम्पनी के कोयला यार्ड में एक ट्रक में उसका चालक अपने साथी के साथ चालकों व स्थानीय युवकों को चिट्टा/हेरोइन बेच रहा है यदि इसी समय उक्त ट्रक व ट्रक में बैठे चालक व उसके साथी की तलाशी ली जाए तो भारी मात्रा में चिट्टा/हेरोइन बरामद हो सकती है जो इस सूचना पर उक्त टीम द्वारा तवरित कार्यवाही करते हुए ट्रक में बैठे दो व्यक्तियों जो कि एक 27 वर्ष व दूसरा 25 वर्ष मालूम हुए के कब्जा से करीब तीन ग्राम चिट्टा/हेरोइन बरामद किया गया जिस पर उपरोक्त अभियोग पुलिस थाना दाडलाघाट में पंजीकृत किया गया I इस अभियोग के अन्वेषण के दौरान मामले में संलिप्त ट्रक को जब्त करके कब्जा पुलिस में लिया गया I मामले में संलिप्त दोनों आरोपियों से गहनता से पूछताछ की गई I दोनों आरोपियों के पूर्व अपराधिक रिकॉर्ड की पड़ताल की जा रही है I मामले में जाँच जारी है I





