January 23, 2026 5:08 pm

जीरकपुर पंजाब से पकड़ा अमित मुख्य चिट्टा सप्लायर

[adsforwp id="60"]

17 अक्टूबर को दाड़लाघाट पुलिस ने किराए के एक कमरे से एक युवक और युवती को चिट्टा तस्करी में दबोचा था तथा माननीय न्यायालय से चार दिन का डिमांड हासिल किया था। उन आरोपियों से पुलिस द्वारा गहन पूछताछ की जा रही है पूछताछ में पुलिस ने पाया कि दोनों आरोपियों से बरामद किया गया चिट्टा वे लोग जीरकपुर पंजाब से एक अमित गुप्ता नामक व्यक्ति मुख्य सप्लायर से लाए थे। पुलिस थाना दाड़लाघाट की टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए उक्त मामले में संलिप्त आरोपी अमित गुप्ता 38 वर्ष पुत्र सुशील गुप्ता निवासी ग्रीन एनक्लेव लोहगढ़ जीरकपुर जिला एसएएस नगर मोहाली पंजाब बैकवर्ड लिंकेज के आधार पर 19 अक्टूबर को जीरकपुर पंजाब से गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपी को माननीय न्यायालय ने चार दिन को पुलिस हिरासत में भेजा गया है जिसमें जांच के दौरान पाया गया कि उक्त आरोपी पहले भी इस तरह की अपराधी गतिविधियों में शामिल रहा है जिसके विरुद्ध दो मामले चिट्टा तस्करी के हैं जिन में एक मामला थाना पतलीकुहल कुल्लू हिमाचल प्रदेश में पंजीकृत हुआ था जिसमें 26 ग्राम चिट्टा का मामला है, एक मामला है थाना लालड़ू पंजाब में पंजीकृत है जिसमें 50 ग्राम चिट्टा बरामद किया गया था इसके अतिरिक्त उक्त आरोपी के विरुद्ध थाना डेरा बस्सी पंजाब में मारपीट का मामला भी दर्ज है। डीएसपी दाड़लाघाट संदीप शर्मा ने पुष्टि करते हुए बताया कि मामले की जांच जारी है।

Leave a Reply