December 15, 2025 11:13 am

दाड़लाघाट महाविद्यालय में हुआ सीएससीए (कॉलेज स्टूडेंट सेंट्रल एसोसिएशन) की नवमनोनीत कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह

[adsforwp id="60"]

राजकीय महाविद्यालय दाड़लाघाट में सीएससीए (कॉलेज स्टूडेंट सेंट्रल एसोसिएशन) की नवमनोनीत कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती पूजन से हुई। महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. रुचि रमेश ने नवगठित कार्यकारिणी और सभी प्रतिनिधियों को शपथ दिलाई। इस अवसर पर चंदन ने अध्यक्ष, वैभव भाटिया ने उपाध्यक्ष, बंदना शर्मा ने सचिव तथा प्रांचल ने सह-सचिव के रूप में शपथ ग्रहण की। इसके साथ ही कक्षा प्रतिनिधियों, सांस्कृतिक, एनएसएस, रोवर-रेंजर तथा खेल प्रतिनिधियों को भी पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। प्राचार्या डॉ. रुचि रमेश ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए सीएससीए के महत्व और उसकी जिम्मेदारियों पर प्रकाश डाला तथा आयोजन की सफलता के लिए सीएससीए प्रभारी की सराहना की। सीएससीए अध्यक्ष चंदन ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत करते हुए प्राचार्या एवं सभी प्राध्यापकों का आभार व्यक्त किया। समारोह में महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापकगण एवं छात्र-छात्राएँ उपस्थित रहे।

Leave a Reply