December 15, 2025 10:02 am

सरस्वती विद्या मंदिर मांगू के विद्यार्थियों द्वारा वैदिक गणित प्रश्न मंच प्रतियोगिता में हिमाचल प्रदेश का प्रतिनिधित्व करते हुए उत्तर क्षेत्र में तृतीय स्थान किया प्राप्त

[adsforwp id="60"]

सरस्वती विद्या मंदिर मांगू के विद्यार्थियों ने वैदिक गणित प्रश्न मंच प्रतियोगिता में हिमाचल प्रदेश का प्रतिनिधित्व करते हुए उत्तर क्षेत्र में तृतीय स्थान प्राप्त किया। उत्तर क्षेत्रीय ज्ञान-विज्ञान मेला का आयोजन शारदा सर्वहितकारी मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल, सेक्टर 40-डी, चंडीगढ़ में किया गया। इस प्रतियोगिता में विद्यालय के विद्यार्थियों तेजस्वी, संचित और वैशाली ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए तीसरा स्थान हासिल किया और प्रदेश का नाम गौरवान्वित किया। विद्यालय पहुंचने पर विजयी छात्रों का फूल मालाओं से स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। प्रधानाचार्य मदनलाल ठाकुर ने सभी विजेता विद्यार्थियों को बधाई दी और कहा कि यह सफलता विद्यार्थियों की मेहनत, शिक्षकों के मार्गदर्शन और अभिभावकों के सहयोग का परिणाम है।
उन्होंने समस्त भैया–बहनों, आचार्य–दीदियों और अभिभावकों को भी हार्दिक शुभकामनाएं दीं।

Leave a Reply