राजकीय पीएम श्री वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय दाड़लाघाट में सात दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना के विशेष शिविर का शुभारंभ प्रधान बाघल लैंड लूजर ट्रांसपोर्ट समिति दाड़लाघाट जगदीश ठाकुर द्वारा किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाचार्य डाॅ नरेंद्र कुमार ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में स्कूल प्रबंधन समिति के प्रधान दीपक गजपति व मनोज गौतम विशेष आमंत्रित अतिथि रहे। कार्यक्रम का आगाज सरस्वती वंदना के साथ किया गया, तत्पश्चात राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों ने राष्ट्रीय सेवा योजना गीत प्रस्तुत किया। उप प्रधानाचार्य हंसराज शर्मा ने राष्ट्रीय सेवा योजना की विस्तृत जानकारी प्रस्तुत की। स्वयंसेवियों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुतियां दी। प्रधानाचार्य डॉक्टर नरेंद्र कुमार ने उपस्थित सभी अतिथियों का अभिनंदन किया एवं सात दिवसीय शिविर को सफल आयोजित करने हेतु समस्त स्वयंसेवकों व स्टाफ मेंबर्स का आवाह्न किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जगदीश ठाकुर ने अपने वक्तव्य में सभी विद्यार्थियों को नशे से दूर रहने की अपील की व कहा कि विद्यार्थियों को कठिन परिश्रम करना चाहिए एवं ऐसे कर्म करने चाहिए जिससे उनके माता-पिता और उनके गुरुओं को भी सम्मान मिले व क्षेत्र का नाम ऊंचा हो। कार्यक्रम के अंत में कार्यक्रम प्रभारी विजय चंदेल तथा सह प्रभारी क्षमा शर्मा ने सभी अतिथियों तथा अध्यापकों का इस कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग देने पर आभार जताया।






