कुनिहार
भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा अर्की मंडल की कार्यकारिणी का विस्तार कर दिया गया है। मोर्चा के मंडल अध्यक्ष श्यामानंद शांडिल ने बताया कि यह विस्तार पार्टी के शीर्ष नेतृत्व से विचार-विमर्श करने के बाद किया गया है। इसमें रमेश कुमार, शीश राम, हेम चंद चौहान व कंचन माला को उपाध्यक्ष, सोहन लाल व किरपा राम को महासचिव, लायक राम, देवी चंद, राम प्रकाश, मस्त राम व बालक राम को सचिव, राजेश कुमार को कोषाध्यक्ष, धनपत को प्रवक्ता, तनुज कुमार शांडिल को आईटी सेल की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके अतिरिक्त दिलाराम धवन, धनीराम, रमेश चंद, सतीश कुमार, कृष्ण चंद, जगत राम, स्वर्ण सिंह, कमलेश कौशल, इंद्र लाल को बतौर कार्यसमिति सदस्य शामिल किया गया है।





