कुनिहार
29 अक्टूबर से 31 अक्टूबर 2025 तक कुनिहार के ऐतिहासिक खेल मैदान महाराजा पदम सिंह स्टेडियम (एम पी एस एम) स्टेडियम तालाब में दिव्यांग क्रिकेट लीग का अयोजन आरम्भ किया गया जो की हिमाचल प्रदेश के टॉप 30 खिलाड़ियों के बीच 5 टी20 मैच की सीरीज का आयोजन किया गया जिसमे 2 टीम बनाई गई है आज का मैच श्री राकेश ठाकुर ( प्रधान ) द्वारा संचालित किया गया इस प्रतियोगिता में गणपति एजुकेशन के फाउंडर श्री रोशन लाल जी के सहयोग से आयोजित की जा रही है जिसमे हिमाचल बी ने पहले टॉस जीतकर बैटिंग का निर्णय लिया जिसमे हिमाचल बी निर्धारित 20 ओवर में 153/8 रहा जिसमे सबसे ज्यादा प्रमोद ने 28 बाल में 36 रन बनाए और कप्तान गुरमीत धीमान ने 28 बाल में 31 रन का योगदान दिया हिमाचल ए की तरफ से कृष और शुभम ने 2/2 विकेट और तरुण और शमशेर ने 1/1 विकेट लिए
हिमाचल ए ने लक्ष्य का पीछा करते हुए 19 ओवर में 157/6 हासिल कर 4 विकेट से मैच अपने नाम किया जिसमे कप्तान अजय कुमार ने 47 बाल में 56 रन बनाए और टीकम ने 36 बाल में 34 रन बनाए हिमाचल बी की तरफ से संदीप कुमार ने 3, गुरमीत धीमान ,अनिल भारद्वाज ने 1/1 विकेट लिए

दूसरे मैच में हिमाचल ए ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया जिसमे निदारित 10 ओवर में 89/8 खोकर बनाया जिसमे सबसे ज्यादा मनोहर लाल ने 20 बाल में 43 रन बनाए और टीकम ने 13 बाल में 14 रन बनाए और हिमाचल बी की तरफ से गुरमीत धीमान ने 3, संदीप कुमार और अंकित चंदेल ने 2/2 , अनिल भारद्वाज ने 1 विकेट लिए
हिमाचल बी ने लक्ष्य 2 ओवर पहले ही 9 विकेट से जीता जिसमे सबसे ज्यादा रन रोहित शर्मा के बल्ले से आए रोहित शर्मा ने नाबाद 24 बाल में 44 रन बनाए और संदीप कुमार ने नाबाद 16 बाल में 24 रन का योगदान दिया हिमाचल ए की तरफ से यशवंत नेगी ने 1 विकेट लिया इस 5टी 20 मैच सीरीज में अब दोनो टीम 1/1 की बराबरी पे है




