November 17, 2025 6:48 pm

मंडल युवा मोर्चा की नई कार्यकारिणी घोषित

[adsforwp id="60"]

भारतीय जनता युवा मोर्चा दाड़लाघाट मंडल के अध्यक्ष राजेश पुरी ने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व से परामर्श के बाद मंडल युवा मोर्चा की नई कार्यकारिणी की घोषणा की। नई कार्यकारिणी में युवाओं को प्राथमिकता दी गई है ताकि संगठन को नई ऊर्जा और दिशा मिल सके। घोषणा के दौरान राजेश पुरी ने कहा कि सभी पदाधिकारी पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने और संगठन को मजबूती प्रदान करने के लिए कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि युवा मोर्चा हमेशा समाजहित के कार्यों में अग्रणी भूमिका निभाता आया है और आगे भी पार्टी की नीतियों को लोगों तक पहुंचाने में सेतु का कार्य करेगा। घोषित कार्यकारिणी में धर्म पाल शर्मा, कमलेश ठाकुर, कुलदीप ठाकुर और जोगिन्द्र शर्मा को उपाध्यक्ष का दायित्व सौंपा गया है। मदन ठाकुर और तरुण कुमार को महामंत्री नियुक्त किया गया है, जबकि दिनेश महाजन को कोषाध्यक्ष बनाया गया है। कपिल भारद्वाज, विकास ठाकुर, विनोद शर्मा और हरीश ठाकुर सचिव बनाए गए हैं। मनोज कुमार को कार्यालय सचिव तथा कमल ठाकुर को मुख्य प्रवक्ता नियुक्त किया गया है। दलीप शर्मा प्रवक्ता, मनोज कुमार आई.टी. संयोजक, और देश राज सह संयोजक होंगे। इसके अलावा जितेन्द्र ठाकुर को सोशल मीडिया संयोजक तथा अजय ठाकुर और तनुज शुक्ला को सह-संयोजक का दायित्व सौंपा गया है। सदस्यों में राहुल भारद्वाज, नागेंद्र सेन, जोगिन्द्र ठाकुर, ललित शर्मा, रमन शर्मा, धीरज कुमार, मनसा राम शर्मा, कांशी राम, दीपक पंवर, मोहित कुमार और भगत राम शामिल हैं। राजेश पुरी ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि युवा मोर्चा दाड़लाघाट मंडल आने वाले समय में संगठन के विस्तार, जनसंपर्क अभियानों और युवाओं को पार्टी से जोड़ने के लिए सक्रिय रूप से कार्य करेगा।

Leave a Reply