भाजपा दाड़लाघाट मंडल की संगठनात्मक बैठक झरना बरायली में प्रदेश प्रभारी श्रीकांत शर्मा की अध्यक्षता में हुई। बैठक में ज़िला प्रभारी राज पाल, ज़िला सोलन सह प्रभारी वंदना योगी, ज़िला अध्यक्ष रत्न सिंह पाल, कार्यकारिणी सदस्य एवं पूर्व विधायक गोविंद राम शर्मा, तथा ज़िला सचिव संजय सहित अनेक वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित रहे। बैठक के दौरान प्रदेश प्रभारी श्रीकांत शर्मा ने संगठन को मज़बूत करने के लिए चलाए जा रहे अभियान मेरा बूथ सबसे मज़बूत पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने बूथ पालकों, बूथ अध्यक्षों और बीएलए को संगठनात्मक ढाँचा सुदृढ़ करने तथा बूथ स्तर पर जनसंपर्क को और मज़बूत बनाने के दिशा-निर्देश दिए। बैठक में आगामी कार्यक्रमों, संगठन विस्तार, तथा बूथ सशक्तिकरण के लिए रणनीति तैयार की गई। नेताओं ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता बूथ स्तर पर संगठन की रीढ़ हैं और उनके समर्पण से ही मेरा बूथ सबसे मज़बूत का लक्ष्य साकार होगा। इस अवसर पर भाजपा दाड़ला मंडल के अंतर्गत आने वाले सभी प्रदेश, ज़िला एवं मंडल पदाधिकारी, विभिन्न मोर्चों के अध्यक्ष, महामंत्री, सचिव, मंडल कार्यसमिति सदस्य, ग्राम केंद्र अध्यक्ष, बूथ अध्यक्ष एवं बूथ पालक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।






