December 15, 2025 11:17 am

अम्बुजा सीमेंट्स कर रही ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में निरंतर कार्य

[adsforwp id="60"]

विविधीकृत अदाणी पोर्टफोलियो की सीमेंट और निर्माण सामग्री कंपनी अंबुजा सीमेंट्स अपने सामाजिक दायित्व (सीएसआर) कार्यक्रमों के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में निरंतर कार्य कर रही है। कंपनी के प्रयासों से हिमाचल प्रदेश के सोलन ज़िले के बांजन गांव की एक साधारण गृहिणी तारा देवी ने न सिर्फ आत्मनिर्भरता की राह अपनाई, बल्कि अपने परिवार के भविष्य को भी नया आयाम दिया। साल 2020 में तारा देवी ने अंबुजा सीमेंट्स के सहयोग से गठित एक स्वयं सहायता समूह (एसएचजी) में सदस्य के रूप में जुड़कर अपने परिवार की आर्थिक स्थिति सुधारने का लक्ष्य तय किया। धीरे-धीरे उन्होंने समूह में नेतृत्वकारी भूमिका निभाई और अन्य महिलाओं को भी वित्तीय साक्षरता और आत्मनिर्भरता की ओर प्रेरित किया। तारा देवी के बड़े बेटे गौरव ने वर्ष 2025 में नीट परीक्षा में राज्य स्तर पर 31वीं रैंक हासिल कर गांव का नाम रोशन किया। हालांकि मेडिकल शिक्षा की ऊँची लागत ने परिवार के सामने आर्थिक चुनौती खड़ी कर दी। तारा देवी ने यह चिंता अपने समूह की बैठक में साझा की, जिसके बाद महिलाओं ने एकजुटता का उदाहरण पेश करते हुए 1 लाख रुपये का ब्याज-मुक्त ऋण देने का निर्णय लिया। इस सहयोग से गौरव ने डॉक्टर बनने के अपने सपने की ओर कदम बढ़ाया। समूह ने यह भी तय किया कि भविष्य में ऐसी परिस्थितियों में अन्य परिवारों को भी सहयोग प्रदान किया जाएगा। अंबुजा सीमेंट्स के प्रवक्ताओं के अनुसार, कंपनी के सीएसआर कार्यक्रमों का उद्देश्य महिलाओं में नेतृत्व, आर्थिक आत्मनिर्भरता और सामुदायिक सहयोग की भावना को मज़बूत करना है। बांजन गांव की यह पहल अब अन्य ग्रामीण क्षेत्रों के लिए भी प्रेरणा का स्रोत बन चुकी है।

Leave a Reply