कुनिहार
भारतीय राज्य पैंशन महासंघ कुनिहार ईकाइ की बैठक ईकाइ के अध्यक्ष आर पी जोशी की अध्यक्षता में विश्राम गृह कुनिहार में आयोजित की गई.बैठक में भारतीय राज्य पैंशन महासंघ हिमाचल प्रदेश के महामंत्री इंद्र पाल शर्मा जी विशेष रूप से उपस्थित रहे हैं।
सरकार महंगाई भत्ते देने में आनाकानी कर रही हैं एक ही रोना है के सरकार की आर्थिक स्थिति ख़राब है ।
चिकित्सा बिलों की अदायगी बजट की अनुपलब्धता के कारण लम्बित है सरकार से केवल आश्वासन ही मिल रहा है सरकार से आग्रह किया गया कि पंजाब सरकार कि तरह फ़िक्स चिकित्सा भत्ता 1000 रूपया प्रति माह दे या कैस लैस सुविधा को लागू करे।
सरकार ने आज तक हिमाचल प्रदेश परिवहन निगम विभाग के कर्मचारियों को वेतन तक नहीं दिया है न ही पैशन जारी की है जो एक बहुत ही दुखद बात है .
हिमाचल प्रदेश में आई आपदा के लिए पैंशनरो ने धन संग्रह किया था जिसको चैक के द्वारा 10 प्रभावित परिवारों के लोगों को दिया गया है ।7 नवंबर को जिला मण्डी में पैंशनर संयुक्त संघर्ष समिति की बैठक होगी।
बैठक में श्यामा नंद शांडिल्य, अशोक कुमार, जगदीश चंदेल,ओम प्रकाश गर्ग , देवेन्द्र कौशल,देवेंद्र कुमार शर्मा, ओमप्रकाश राणा,जे पी शाह, हरी दास .सुशील कुमार,राजेंद्र धीमान.एस पी शर्मा,मोहन लाल भारद्वाज,जिया लाल, हरदेव कुमार, परस राम,मनोहर लाल,ओमप्रकाश,
अमर सिंह,गोपाल कृष्ण शर्मा,भगवान सिंह वर्मा,अशोक कुमार ,सोहन लाल,नरेंद्र कुमार,एस पी शाह,ओमप्रकाश , गोपाल कृष्ण ,कंवर सिंह आदि पेन्शनर्ज मौजूद रहे।






