January 23, 2026 4:52 pm

कसौली के प्रसिद्ध भूविज्ञानी रितेश आर्य ने की 4.5 करोड़ वर्ष पुरानी स्नेकहेड मछली की खोपड़ी के जीवाश्म की खोज

[adsforwp id="60"]

कसौली
पवन कुमार सिंघ

कसौली के प्रसिद्ध भूविजानी व टेथिस फासिल म्यूजिम के संस्थापक रितेश आर्य ने करीब 4.5 करोड वर्ष पुरानी स्नेकहेड मछली की खोपडी के जीवाशम की खोज की है। यह उल्लेखनीय खोज मीठे पानी की मछिलयों के विकास और टेथिस सागर के भूवैज्ञानिक इतिहास को समझने में नई दिशा प्रदान करती है। डा. आर्या ने यह जीवाश्म एक छोटी जलधारा में खोजा है, जो सुबाथू की संरचना की परतों को काटते हए बहती है ये चटृानें उस काल की हैं, जब टेथिस सागर धीरे-धीरे समाप्त हो रहा था |और भारत अफीका से अलग होकर गोंडवाना भूभाग का हिस्सा बनते हुए एिशया से टकराने की दिशा में अग्रसर था। उस समय तक हिमालय पर्वतों का निर्माण नहीं हुआ था | और पूरी धरती पर टेथिस महासागर का प्रभुत्व था | समुद्री अवसादों में मीठे पानी की मछली का मिलना यह सिद्ध करता है कि सुबाथू की ये परतें इयोसीन युग में एक उथले समुद्री वातावरण में बनी थी।

Leave a Reply