थाना दाड़लाघाट में गांव तून (चाखड़) निवासी हेमचन्द पुत्र बलदेव की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया है। शिकायतकर्ता ने बताया कि गांव के ही एक व्यक्ति ने एक कुत्ता पाल रखा है, जिसे वह खुले में छोड़ देते हैं। उक्त कुत्ता उनके परिवार के तीन बच्चों को काट चुका है। शिकायत में कहा गया है कि उक्त व्यक्ति को कई बार मौखिक रूप से कहा गया कि वह अपने कुत्ते को बांधकर रखे, लेकिन उसने ऐसा नहीं किया। हाल ही में शिकायतकर्ता के पुत्र को उक्त कुत्ते ने रास्ते में काट लिया। डीएसपी दाड़लाघाट संदीप शर्मा ने पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।






