February 17, 2026 10:52 am

स्वयंसेवियों ने राजकीय केंद्र प्राथमिक पाठशाला नवगांव के परिसर में चलाया स्वच्छता अभियान चलाया

[adsforwp id="60"]

राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के स्वयंसेवियों द्वारा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला नवगांव के तत्वावधान में राजकीय केंद्र प्राथमिक पाठशाला नवगांव के परिसर में स्वच्छता अभियान चलाया। इस अवसर पर कार्यक्रम अधिकारी प्रवक्ता रमेश कुमार और प्रवक्ता सत्य पाल की अध्यक्षता में स्वयंसेवियों ने पूरे विद्यालय परिसर की सफ़ाई कर उसे सुसज्जित किया। विद्यालय के मुख्य शिक्षक राजेश गुप्ता, जेबीटी शिक्षक नरेश कुमार तथा रीना शर्मा ने इस पहल की सराहना करते हुए एनएसएस इकाई और स्वयंसेवियों का आभार जताया।

Leave a Reply