December 15, 2025 10:17 am

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नवगांव में सात दिवसीय आवासीय सेवा शिविर का हुआ शुभारंभ

[adsforwp id="60"]

स्वर्ण जयंती उत्कृष्ट राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नवगांव में सात दिवसीय आवासीय सेवा शिविर का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य रविन्द्र गौतम ने कार्यक्रम की शुरुआत की। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के प्रधानाचार्य प्रभात किशोर ने की, जबकि स्कूल प्रबंधन समिति के अध्यक्ष सुमन गौतम विशेष अतिथि रहे। कार्यक्रम के प्रभारी रमेश ठाकुर और निधि शर्मा ने बताया कि इस शिविर में कुल 37 स्वयंसेवी भाग ले रहे हैं। शिविर के दौरान स्वयंसेवक स्कूल परिसर, प्राकृतिक जल स्त्रोतों, गांव के रास्तों और नवगांव से डोरू गांव तक जाने वाली कुहल की सफाई और देखरेख करेंगे। इसके अतिरिक्त प्रत्येक प्रातः स्वयंसेवक गाँव में प्रभात फेरी में भाग लेंगे और योगाभ्यास व व्यायाम से सुबह की शुरुआत करेंगे। प्रतिदिन कोई न कोई स्त्रोत व्यक्ति आकर स्वयंसेवकों को समसामयिक मुद्दों और सामाजिक जागरूकता से अवगत कराएगा। मुख्य अतिथि ने अपने संबोधन में इस पुण्य कार्य के सफल संचालन हेतु जागरूकता की भावना में सभी को भाग लेने के लिए प्रेरित किया और इस पुनीत कार्य हेतु 5,100 रुपये की राशि प्रदान की। इस अवसर पर उपप्रधानाचार्य धर्मपाल शुक्ला, सभी अध्यापक, स्कूल प्रबंधन समिति के कार्यकारिणी सदस्य और ग्रामीण भी उपस्थित रहे।

Leave a Reply