December 15, 2025 11:21 am

राजकीय छात्र वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय अर्की के राज्य स्तरीय वन एक्ट प्ले प्रतियोगिता में बेहतरीन प्रदर्शन कर प्रथम स्थान किया प्राप्त

[adsforwp id="60"]

राजकीय छात्र वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय अर्की के राज्य स्तरीय वन एक्ट प्ले प्रतियोगिता में बेहतरीन प्रदर्शन कर प्रथम स्थान प्राप्त किया है। यह प्रतियोगिता 5 अक्टूबर से 7 अक्टूबर तक जिला सिरमौर के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय अंबोया में आयोजित की गई। प्रतियोगिता के दौरान विद्यालय की टीम ने अच्छा अभिनय, संवाद प्रस्तुति, और प्रभावशाली मंच प्रदर्शन के दम पर निर्णायक मंडली को प्रभावित किया। टीम के साथ विद्यालय के प्रधानाचार्य राजकुमार गौतम और शिक्षक मनीष कमल उपस्थित रहे। और विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करते रहे। प्रधानाचार्य राजकुमार गौतम ने इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए इसे विद्यार्थियों की मेहनत अनुशासन और सामूहिक समर्पण कहा है। उन्होंने विद्यार्थियों के साथ-साथ उनके मार्गदर्शन मनीष कमल तथा अन्य सहयोगी शिक्षकों को भी हार्दिक बधाई दी है। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि विद्यालय के लिए गौरव का विषय है और इससे अन्य विद्यार्थियों को भी सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं में आगे बढ़ाने की प्रेरणा मिलेगी।

Leave a Reply