विद्युत उपमंडल दाड़लाघाट में 10 नवम्बर से 14 नवम्बर तक विभिन्न क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। विद्युत उपमंडल दाड़लाघाट के सहायक अभियंता ई. विमल अत्री ने बताया कि 11 केवी फीडर दाड़लाघाट की एचटी लाइनों को छूने वाली पेड़ों की शाखाओं को काटने तथा अन्य आवश्यक रखरखाव कार्य किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि 10 नवम्बर को विद्युत उपमंडल दाड़लाघाट, चण्डी, ग्याना के तहत आने वाले गांव रोड़ी, कुन, पछयूर, डवारू, खाता, सुल्ली, बटेड, अंबुजा चौक, कंसवाला, जाबलू, खाली, पनियार, कनोह, सेरा, समाणा फगवाना, नौणी, घोबटन गांवों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। 11 नवम्बर को विद्युत उपमंडल भराड़ीघाट के तहत भराड़ीघाट, कलर, भुरजनी, अली, खरौण, कुण्ड, लहलाना, नलाग, पसल, थाच, कन्दरायली, डीनन गांवों में बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। 12 नवम्बर को विद्युत उपमंडल धुन्दन के तहत डमलाणा, बड़ोग, पथेड़, क्यारी, सोखर, कोठी, रछाकड़ा, मनलोग बड़ोग, हनुमान बड़ोग, रणोह, गंदेऊटा, एलडब्ल्यूएसएस स्कीम धूंदन, एलडब्ल्यूएसएस डमलाणा गांवों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। 13 नवम्बर को विद्युत उपमंडल नवगांव, कंधर के तहत हवानी, कोल, भलग, बेरल, बागा, समत्याड़ी, सोखर, करोग, पड़यार, मटरेच, भोई, देवी धार, दरोबड़, सहनाली, टोरटी गांव प्रभावित रहेंगे। वहीं 14 नवम्बर को विद्युत उपमंडल दाड़लाघाट, चंडी, ग्याणा के तहत ग्याणा, मांगु, पकोटी, कश्यालू, बम्बीरा, मलाऊन, सोरिया, पाटी, मलोगरा, बागो रा नाल, कून, संघोई, बरसणू, बरायली, तयामला, बांजन, रठोह, नेऊड़ी, बनलग, परयाब गांवों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। ई. विमल अत्री ने क्षेत्रवासियों से इस दौरान सहयोग की अपील की है। उन्होंने यह भी बताया कि मौसम खराब होने की स्थिति में कार्यक्रम में बदलाव संभव है।






