December 15, 2025 9:55 am

पीएनबी ने मृतक भूपेश के परिवार को दिया बीमा लाभ

[adsforwp id="60"]


शिमला
पंजाब नेशनल बैंक शाखा मॉल रोड के अंतर्गत शनिवार को स्वर्गीय भूपेश के परिजनों को पीएनबी मेटलाइफ लोन सुरक्षा बीमा के तहत क्लेम राशि प्रदान की गई। इस अवसर पर शाखा प्रबंधक मनोज, ऋण प्रबंधक आदर्श एवं सुनील उपस्थित रहे।
शाखा प्रबंधक ने बताया कि स्व. भूपेश ने बैंक से गृह ऋण लिया था। जिसके साथ वर्ष 2022 में पीएनबी मेटलाइफ लोन सुरक्षा बीमा भी लिया गया था। दुर्भाग्यवश ऋण लेने के एक वर्ष बाद ही भूपेश का निधन हो गया। निधन की सूचना परिजनों द्वारा बैंक को दी गई, जिसके बाद बीमा से संबंधित सभी औपचारिकताएं समय पर पूर्ण की गई। इस क्लेम प्रक्रिया में पीएनबी मेटलाइफ की बीमा अधिकारी अपूर्वा मेहता द्वारा आवश्यक दस्तावेजों एवं प्रक्रिया को पूरा कराया गया। इसके उपरांत बीमा कंपनी द्वारा स्वीकृत क्लेम राशि परिजनों को प्रदान की गई। क्लेम राशि वितरण के दौरान मंडल प्रमुख राजेश कुमार, मंडल उप प्रमुख संदीप अग्रवाल तथा पीएनबी मेटलाइफ के रीजनल सेल्स मैनेजर भीम सिंह विशेष रूप से उपस्थित रहे। बैंक अधिकारियों ने बताया कि लोन सुरक्षा बीमा का उद्देश्य ऐसी आकस्मिक परिस्थितियों में परिजनों पर आर्थिक बोझ न आने देना है। परिजनों ने बैंक और बीमा कंपनी का आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply