January 23, 2026 5:24 pm

आम आदमी पार्टी ने विधानसभा स्तर पर संगठन को मजबूत बनाने के लिए कार्यकर्ताओं से लिए सुझाव

[adsforwp id="60"]

आम आदमी पार्टी जिला सोलन विधानसभा संगठन निर्माण हेतु लोक निर्माण विभाग विश्राम गृह अर्की में एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की जानकारी देते हुए अर्की विधानसभा क्षेत्र के पूर्व प्रवक्ता अशोक चंदेल ने बताया कि इस बैठक में जिला सोलन के पर्यवेक्षक उदय डोगरा व जिला अध्यक्ष जतिन मुसाफिर विशेष रूप में शामिल रहे। बैठक में विधानसभा स्तर पर संगठन को मजबूत बनाने के लिए कार्यकर्ताओं से सुझाव लिये गए तथा संगठन के महत्वपूर्ण पदों के लिए कर्मठ, ईमानदार व सक्रिय कार्यकर्ताओं के नाम पर विचार विमर्श किया गया। बैठक में कुछ लोगों ने आम आदमी पार्टी की सदस्यता भी ग्रहण की। विधानसभा क्षेत्र अर्की में जल्द ही आम आदमी पार्टी का एक मजबूत संगठन तैयार किया जाएगा जो जनता की समस्याओं के लिए आवाज उठाएगा व समस्याओं के समाधान के लिए निरंतर कार्य करेगा ।


Leave a Reply