कुनिहार
स्टार गोजू रियो कराटे एकेडमी कुनिहार द्वारा कराटे बेल्ट परीक्षा का आयोजन गुरुकुल इंटरनेशनल स्कूल कुनिहार में किया गया ।परीक्षा में स्टार गोजू रियो कराटे एकेडमी बातल एवं कुनिहार के 62 खिलाड़ियों ने अपने हुनर का जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए खूब पसीना बहाया ।
कराटे बेल्ट का टेस्ट स्टार गोजू रियो कराटे फेडरेशन के चीफ टेक्निकल डायरेक्टर व एग्ज़ामिनर शिहान संजय ठाकुर द्वारा लिया गया । दोनों कराटे एकेडमी के चीफ कोच सेंसाई देवेंद्र कुमार ने बताया ,कि कराटे बेल्ट परीक्षा के लिए खिलाड़ियों ने करीब 3:30 घंटे तक लगातार मेहनत करते हुए खूब पसीना बहाया । कोच देवेंद्र ने बताया कि अब ये कराटे गेम सीबीएसई में एंटर कर हो चुका है व इसमे कराटे खिलाड़ी को बहुत लाभ मिलने वाला है ।
सिहान संजय ठाकुर ने एकेडमी के सभी बच्चो को कराटे बेल्ट एग्जाम के लिए बधाई दी व और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की ।






